रांची नगर निगम : लाइट हाउस प्रोजेक्ट के 14 लाभुकों का आवंटन रद्द

आवंटन रद्द करने की सूचना नगर निगम के सहायक प्रशासक की ओर से जारी की गयी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) ने मंगलवार को लाइट हाउस प्रोजेक्ट (Light House Project) के 14 लाभुकों का आवंटन रद्द कर दिया है।

नगर निगम का कहना है कि इन लाभुकों ने पहली किश्त के बाद कोई राशि जमा नहीं की है। आवंटन रद्द करने की सूचना नगर निगम (Information Municipal Corporation) के सहायक प्रशासक की ओर से जारी की गयी है।

आवंटियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 जुलाई तक का समय दिया

जिन लोगों का आवंटन रद्द हुआ है, उनमें रेणु देवी सिंघानिया, जीतेंद्र कुमार, सचिव कुमार, सोनी कुमारी, मुन्ना महली, रूबी देवी, सुप्रिया देवी, जशो देवी, राम बरन सिंह, दीपक तिवारी, बीना देवी, शशिकांत दास, संतोष दीक्षित और अमरेश कुमार झा के नाम हैं। निगम ने इन आवंटियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 जुलाई तक का समय दिया है।

Share This Article