Homeझारखंडराष्ट्रपति ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के DC को किया...

राष्ट्रपति ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के DC को किया सम्मानित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भूमि संसाधन विभाग (Department of Land Resources) के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल (Ananya Mittal) को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व उनकी टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट (Bhoomi Samman-2023 Platinum Certificate) प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के DC को किया सम्मानित-The President honored the DCs of Jharkhand's West Singhbhum and Lohardaga

पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिले की टीम में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर शामिल थे।

सम्मान मिलने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें पूरी टीम की मेहनत है। इस तरह का सम्मान मिलने से टीम का मनोबल बढ़ता है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी कर्मचारियों को दिया।

राष्ट्रपति ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के DC को किया सम्मानित-The President honored the DCs of Jharkhand's West Singhbhum and Lohardaga

DDC ने यह सम्मान राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया

लोहरदगा जिले के DC डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण और उप विकास आयुक्त समीरा एस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने भूमि सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया है।

विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में DC और DDC ने यह सम्मान राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया, जो लोहरदगा के लिए यह गौरव की बात है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देश के 75 जिलों में लोहरदगा को भी यह सम्मान मिला है।लोहरदगा जिले की ओर से उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस को लैंड डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है।

राष्ट्रपति ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के DC को किया सम्मानित-The President honored the DCs of Jharkhand's West Singhbhum and Lohardaga

राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने पर लोगों ने खुशी जताई

लोहरदगा के साथ झारखंड के नौ जिलों को भी यह सम्मान मिला है। इसमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, दुमका, चतरा, गुमला, गिरिडीह, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के DC को किया सम्मानित-The President honored the DCs of Jharkhand's West Singhbhum and Lohardaga

DC और DDC के नेतृत्व में सेल डीड, खतियान और अन्य जमीन संबंधी डॉक्यूमेंट का डिजिटलाइजेशन (Document Digitization) करने का 99 प्रतिशत से अधिक सफलतापूर्वक किया गया है।

लोहरदगा DC और DDC को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने पर यहां के लोगों ने खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई दी है।

spot_img

Latest articles

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...

रांची में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत, खादगढ़ा बस टर्मिनल में बनेगा नया MRF सेंटर

Ranchi to Strengthen Waste Management : रांची में कचरा मैनेजमेंट (Waste Management) को बेहतर...

खबरें और भी हैं...