अज्ञात अपराधियों ने की पोकलेन मशीन की चोरी

इसी बीच सन्नाटा देखकर अज्ञात अपराधियों ने दोनों पोकलेन मशीन पर तेल छिड़ककर आग लगा दी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी में अज्ञात अपराधियों ने पोकलेन मशीन की चोरी (Poklen Machine Theft) कर ली। बता दें की ये मशीन पुलिया निर्माण में लगाई गयी थी जिसे अपराधियों ने चोरी (Roberry) कर लिए।

चल रहा था पुलिया का निर्माण कार्य

टीको नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा था जो पिछले दो दिनों से बन्द था। इसी बीच सन्नाटा देखकर अज्ञात अपराधियों ने दोनों पोकलेन मशीन पर तेल छिड़ककर आग (Fire) लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया कि पोकलेन को टीको पुल पर पुलिया निर्माण हेतु लाया गया था।

औरंगाबाद का था पोकलेन मशीन

यह काम गोपाल नारायण सिंह औरंगाबाद के अष्टभुजा कंस्ट्रक्शन का था, जिसे पेटी में शमशेर आलम तुम्बागड़ा ने ले रखा था। जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

8 माह पहले भी हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि आठ माह पूर्व भी नक्सलियों ने लेवी के निए रेलवे निर्माण कार्य (Railway Construction Work) में लगे मशीनों को जला दिया गया था। जिससे करोड़ों रू का नुकसान हुआ हैं। 8 माह के बाद चंदवा थाना क्षेत्र में इस प्रकार की दूसरी बड़ी घटना सामने आयी है।

अपराधियों के हौसलें बुलंद

अपराधियों के हौसलें भी इतने बुलंद हो गए कि आगजनी की घटना को अंजाम दें रहे है। अपुष्ट सूत्रों ने यह भी बताया कि मामला लेवी से जुड़ा हो सकता है और घटना को किसी उग्रवादी संगठन ने अंजाम दिया होगा। हालांकि यह क्षेत्र माओवादियों (Maoists) का है और रविंद्र गंझू इसी क्षेत्र में सक्रिय रहता है।

Share This Article