देश में संविधान, गणतंत्र-लोकतंत्र और आजादी सब खतरे में है : अखिलेश यादव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारे देश में संविधान, गणतंत्र-लोकतंत्र और आजादी सब खतरे में है।

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी का महाघोषणा पत्र जारी किया है।

ट्विटर पर जारी किए गए इस महाघोषणा में नयी हवा है, नयी सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ का नारा दिया गया है और कहा गया है कि आइए घृणा और अविश्वास के स्थान पर मिल-जुलकर परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज, प्रदेश और देश को मजबूत करें।

उन्होंने आगे कहा कि विकास सच्चा और काम अच्छा हमारा प्रेरणा वाक्य है।

शांति और सौहार्द हमारा मूलमंत्र।

हम सब जानते हैं। एकता के बिना शान्ति नहीं होती और शांति के बिना विकास नहीं होता है।

इसीलिए आईये हम सब हर बहकावे भटकावों से बचकर एकजुट होकर आगे बढ़ें अमन चैन के लिए हर सम्भव कोशिश करें।

जन जन से मेरी अपील है।

आईये सपा का काम जनता के नाम की जनहितकारी नीतियों से जुड़िये और एक नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए नया संकल्प धारण कीजिए।

Share This Article