BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र के ऐसे कलाकारों को मंच प्रदान किया गया, जो गुमनाम थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा (JP Nadda) से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव (MP Cultural Festival) की गतिविधियों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) के ऐसे कलाकारों को मंच प्रदान किया गया, जो गुमनाम थे। ऐसे कलाकार भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जो अभी कला के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं।

झारखंड के राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद के इस आयोजन की सराहना की। वही सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को रांची लोकसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में भी अवगत कराया।

विशेष संपर्क अभियान के तहत रांची लोकसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रमों की जानकारी उन्हें दी। उनसे मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रांची लोकसभा क्षेत्र सहित झारखंड के राजनीतिक गतिविधियों (Political Activities) की जानकारी ली है।

Share This Article