Homeबिहारबिहार में इस म्यूजिक टीचर और छात्रा ने ऐसी करतूत की कि...

बिहार में इस म्यूजिक टीचर और छात्रा ने ऐसी करतूत की कि शर्म भी शरमा जाए, लोगों ने दोनों को..

Published on

spot_img

पटना : बिहार के बेगूसराय जिले में म्यूजिक टीचर को छात्रा (Student to Music Teacher) के साथ आपत्तिजनक हालत (Critical Condition) में पकड़ा गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना की जांच बेगूसराय के SP योगेन्द्र कुमार (SP Yogendra Kumar) ने शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SDPO रैंक के अधिकारी को निर्देश दिया है।

घटना जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के पठकौला गांव में गुरुवार की रात घटी

कुमार ने कहा, ”हमें शुक्रवार को एक वीडियो मिला, इसमें लोग उनके कपड़े फाड़कर उनकी पिटाई कर रहे थे। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा था।

कुमार ने कहा, हमने इलाके के SDPO को घटना की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।”

पीड़ित की पहचान किशन देव चौरसिया (45) और 20 वर्षीय लड़की के रूप में की गई है। चौरसिया एक म्यूजिक टीचर हैं, जो जिले में धार्मिक (भजन-कीर्तन) कार्यक्रमों में हारमोनियम बजाते हैं और युवाओं को ट्यूशन भी देते हैं।

ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

इस घटना पर बीजेपी नेता अरविंद कुमार सिंह (BJP leader Arvind Kumar Singh) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ”तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा किया, मैं तेजस्वी यादव से कहना चाहता हूं कि वह उनसे अपील करें कि वह बेगुसराय का दौरा करें। बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है। यह पश्चिम बंगाल के समान है। यहां स्थिति चिंताजनक है।”

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...