हिंसा समाधान नहीं है, कानून को वापस लो : राहुल गांधी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रदर्शकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है और इस कानून को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है।

चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी कानून वापस लो!

उल्लेखनीय है कि आंदोलनकारी किसान लालकिले तक पहुंच गए हैं और यहां किसान गणतंत्र दिवस परेड कई जगहों पर हिसक हो गया है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में किसान लाल किले पर जमा हो गए हैं और आईटीओ पर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच झड़प से गणतंत्र दिवस के दिन यह क्षेत्र वार जोन में तब्दील हो गया।

Share This Article