दुमका में मनीषा हत्याकांड में फरार एक और अपराधी गिरफ्तार

बीते 18 जून को अज्ञात अपराधियों ने मनीषा की गोली मारकर हत्या के बाद उसके शव को एक बंद पत्थर खादान में फेंक दिया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के हंसडीहा के चर्चित मनीषा हत्याकांड (Manisha Murder Case) में पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सुचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक जरमुंडी थाना क्षेत्र के डोमनाडीह गांव निवासी नितेश कुमार यादव बताया जाता है।

बीते 18 जून को अज्ञात अपराधियों ने मनीषा की गोली मारकर हत्या (Murder) के बाद उसके शव को एक बंद पत्थर खादान में फेंक दिया था। हंसडीहा पुलिस ने कांड में मनीषा की सौतन सहित तीन लोगों जेल भेजा था।

मनीषा हत्याकांड मामलें में नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया

जानकारी के अनुसार अनुसंधान के क्रम में नितेश का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस नितेश की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि युवक जरमुंडी थाना क्षेत्र के एक इलाके में बाइक लेकर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने दबिस देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मामलें को थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि मनीषा हत्याकांड मामलें में नितेश कुमार (Nitesh Kumar) को गिरफ्तार किया गया है, जिसे शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा।

Share This Article