जमीन घोटाले मामले में प्रेम प्रकाश से पूछताछ करेगी ED

ED के विशेष न्यायाधीश की अदालत में ED ने आवेदन देकर खनन घोटाला से जुड़े केस में जेल में बंद अभियुक्त प्रेम प्रकाश से पूछताछ की अनुमति मांगी थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) से जेल में दो दिनों तक पूछताछ करेगी। ED कोर्ट ने बुधवार को इसकी इजाजत दे दी है।

ED के विशेष न्यायाधीश की अदालत में ED ने आवेदन देकर खनन घोटाला से जुड़े केस में जेल में बंद अभियुक्त प्रेम प्रकाश से पूछताछ की अनुमति मांगी थी।

प्रेम प्रकाश से जेल में पूछताछ की इजाजत दे दी

ED के आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने प्रेम प्रकाश से जेल में पूछताछ की इजाजत दे दी है। यह पूछताछ तीन और चार अगस्त को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में होगी, जहां प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) न्यायिक हिरासत में है।

Share This Article