केंद्रीय मंत्री बोले- आंदोलनकारियों को लाल किले से दूर रहना चाहिए था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली में हिंसक प्रदर्शनों के बीच लाल किले पर किसान संगठनों की ओर से अपना झंडा फहराए जाने की केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने निंदा की है।

उन्होंने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

केंद्रीय मंत्री ने लाल किले को लोकतंत्र की मर्यादा का प्रतीक बताया।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, लालकिला हमारे लोकतंत्र की मर्यादा का प्रतीक है, आन्दोलनकारियों को लालकिले से दूर रहना चाहिए था।

इसकी मर्यादा उल्लंघन की मैं निंदा करता हूं। यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

दरअसल, तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने भी मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकाली।

लेकिन किसानों की यह परेड हिंसक प्रदर्शन में बदल गई।

आईटीओ से लेकर लाल किले तक पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई।

दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे किसानों ने लाल किले पर चढ़कर अपने संगठन का और एक धार्मिक झंडा फहरा दिया।

जबकि लाल किले पर तिरंगा हमेशा फहरा रहता है।

लाल किले जैसी धरोहर पर किसानों के इस प्रदर्शन की केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) ने निंदा की है।

Share This Article