रांची में युवती से बनाया शारीरिक संबंध, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात ; खूंटी से हुआ गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खेल गांव थाने की पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित संपत पातर मुंडा अड़की का रहने वाला है।

इस संबंध में युवती ने खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद आरोपित ने उसका गर्भपात भी करा दिया।

2014 में खूंटी निवासी संपत पातर मुंडा से उसकी जान पहचान हुई।

उसी साल दशहरा पूजा के समय घूमने के बाद घर छोड़ने आया था।

जहां पीड़िता के साथ उसने दुष्कर्म किया। रोने पर उसने उससे शादी का वादा किया।

इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इसी दौरान वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भपात करा दिया। दिसंबर 2020 को पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव दिया तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद वह थाना पहुंची थी।

Share This Article