दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, गहरे पानी में जाने से हादसा

बनियांडिह गांव के गोपाल यादव (35) की ढाबा टिकर तालाब में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि गोपाल अपने दो-तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार की शाम तलाब में नहाने गया था। उसी क्रम में ये घटना हो गई।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: बनियांडिह गांव के गोपाल यादव (35) की ढाबा टिकर तालाब में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि गोपाल अपने दो-तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार की शाम तलाब में नहाने गया था। उसी क्रम में ये घटना हो गई।

परिजनों पर दुःख का पहाड़ टुटा

वहां मौजूद लोगों की मदद से गोपाल को तालाब से बाहर निकाला गया। और प्रखंड मुख्यालय स्थित हरि देवी रेफरल अस्पताल ठाकुरगंगटी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। जिसमें बड़ा पुत्र संजय कुमार यादव (15), दूसरा पुत्र मुकेश कुमार यादव (13) और पुत्री खुशबू कुमारी (11) है।

पूजा में घर आया था

मृतक की पत्नी मुन्नी देवी गूंगी है। उन्होंने बताया कि मृतक गोपाल दिल्ली पंजाब में मजदूरी का काम करता था। गोपाल गांव में होने वाली बिषहरी पूजा को लेकर घर आया था।

लेकिन ये घटना हो गई। इधर ठाकुरगंगटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया।

Share This Article