रहिए सावधान!, झारखंड में बढ़ रहे डेंगू के केस, 1 दिन में 29 मरीजों में हुई पुष्टि

वहीं साहिबगंज जिले में 42 संदिग्ध मरीज मिले हैं। धनबाद में 7 संदिग्ध की जांच में 5 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में डेंगू के 4 संदिग्ध मरीज मिले हैं।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में भी डेंगू का कहर लोगों को डरा रहा है। बता दें कि शनिवार को पूरे राज्य में डेंगू के 169 संदिग्ध मरीज मिले। जिनमें से 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है

बढ़ रहा डेंगू का खौफ

इसी के साथ पूर्वी सिंहभूम में 99 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद उनमे से 10 में डेंगू की पुष्टि हुई । रामगढ़ में 4, चतरा में 1, गढ़वा में 1, पाकुड़ में 1 और देवघर में 1 डेंगू के मरीज मिले हैं। जिनमें से 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं साहिबगंज जिले में 42 संदिग्ध मरीज मिले हैं। धनबाद में 7 संदिग्ध की जांच में 5 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में डेंगू के 4 संदिग्ध मरीज मिले हैं।

Share This Article