Homeझारखंडझारखंड : अलग-अलग घटनाओं में नहाने के दौरान 7 लड़कियों की डूबने...

झारखंड : अलग-अलग घटनाओं में नहाने के दौरान 7 लड़कियों की डूबने से मौत, जलाशयों में…

Published on

spot_img

गिरिडीह/साहिबगंज: झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में जलाशयों में नहाने के दौरान सात लड़कियां डूब (Girl Drowing Death) गयीं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पहली घटना गिरिडीह के पचंबा थाना इलाके के की है, जहां बुढ़वाआहर तालाब में मंगलवार सुबह कर्मा पूजा के मिट्टी लाने गई चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

इस दौरान डूबने से बची एक अन्य बच्ची की हालत काफी गंभीर है। बताया जाता है कि हन्डाडीह की रहने वाली कुछ बच्चियां कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए पचंबा के बुढ़वाआहर तालाब में गई हुई थी।

इस दौरान पांच बच्चियां तालाब में डूब गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से एक बच्ची को बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार बच्चियों की मौत हो गई।

शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

दूसरी घटना में साहिबगंज जिले में नदी में नहाते समय तीन लड़कियां डूब गयीं। बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में सोमवार दोपहर को हुई जब तीन लड़कियां नहाने के लिए गुमानी नदी में उतरीं लेकिन गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

कुमार के मुताबिक, मृतक लड़कियों की पहचान मंतसा परवीन (10), सीमा खातून (11) और सिमन खातून (15) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में शामिल होने के लिए गांव आई थीं। ग्रामीणों की मदद से शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...