सरायकेला में नाबालिग से दुष्कर्म, 24 घंटे में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: ईचागढ़ थाना की पुलिस ने एक आरोपी को नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले (Rape Case) में जेल भेज दिया। बता दें कि आरोपी नाबालिग को डरा धमकाकर खेत में ले गया।

जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने ईचागढ़ थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पीड़िता को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चोगा निवासी प्रेमकांत लोहरा है।

इस संबंध में ईचागढ़ थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 376AB, 506 भादवी और पोक्सो एक्ट (Bhadvi and POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share This Article