Latest Newsबिहारबिहार राजद में चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ खोला मोर्चा,...

बिहार राजद में चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ खोला मोर्चा, ठाकुरों पर टिप्पणी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : बिहार में राजनीति (Politics) एक बार फिर गरमा गई है। इस बार RJD विधायक चेतन आनंद (Chetan Anand) ने अपनी पार्टी के सांसद मनोज झा (MP Manoj Jha) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल, चेतन आनंद मनोज झा के उस भाषण को मुद्दा बना रहे हैं, जो उन्होंने महिला आरक्षण बिल (women reservation bill) पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान दिया था।

बिहार राजद में चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ खोला मोर्चा, ठाकुरों पर टिप्पणी…-Chetan Anand opened front against Manoj Jha in Bihar RJD, commented on Thakurs…

चेतन आनंद बेटे हैं पूर्व सांसद आनंद मोहन के

भाषण के दौरान मनोज झा ओमप्रकाश वाल्मीकि (Omprakash Valmiki) की लिखी कविता ठाकुर का कुआं पढ़ रहे हैं और अप्रत्यक्ष रूप से ठाकुरों पर निशाना साध रहे हैं।

चेतन ने Facebook  Live आकर मनोज झा के इस बयान के बाद उनके पार्टी के ठाकुर विधायक चेतन आनंद ने मोर्चा खोल दिया है। चेतन आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया (Social media) पर पोस्ट लिखकर मनोज झा को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा “हम ठाकुर साहब हैं। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। इतिहास में सबसे अधिक बलिदान हमारा है।

बिहार राजद में चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ खोला मोर्चा, ठाकुरों पर टिप्पणी…-Chetan Anand opened front against Manoj Jha in Bihar RJD, commented on Thakurs…

राजपूतों का दमन करने वाली पार्टी है राजद

समाजवाद में किसी एक जाति को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नहीं। जब हम दूसरों के बारे में गलत नहीं सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद चेतन आनंद ने फेसबुक पर लाइव आकर भी मनोज झा को खूब सुनाया।

सदन में मनोज झा के द्वारा ठाकुरों पर टिप्पणी के बाद महागठंबधन की सहयोगी पार्टी जदयू ने भी मनोज झा का विरोध शुरू कर दिया है। जदयू प्रवक्ता डॉ. सुनील सिंह (Dr. Sunil Singh) ने कहा है कि हम लोग समाजवादी लोग हैं।

हम सभी धर्म और जाति का सम्मान करते हैं। मनोज झा का किसी खास जाती पर यह टिप्पणी कतई सही नहीं है। हम इसका विरोध करते हैं।

मनोज झा की टिप्पणी पर BJP ने भी हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह (Arvind Singh) ने कहा कि जिस तरीके से राजद के राज्यसभा सांसद ठाकुरों के विरुद्ध बोलकर राजपूतों को अपमानित कर रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि राजपूतों पर ज़्यादती और राजपूतों का दमन करने वाली पार्टी है राजद।

spot_img

Latest articles

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के संबोधन से हुई शुरुआत

Budget Session of Parliament begins : नई दिल्ली में आज 28 जनवरी से संसद...

खबरें और भी हैं...