खेसारी लाल यादव की मछरिया को रिलीज होते लोगों ने किया पसंद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना/मुंबई: वल्र्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म बाप जी का गाना मछरिया शुक्रवार को रिलीज किया गया।

इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने को रिलीज होने के कुछ ही घंटे के बाद 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यह गाना काफी मनोरंजन पूर्ण है। इस गाने में खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इस गाने को खेसारीलाल यादव और खुशबू तिवारी केटी ने आवाज दी है।

वल्र्डवाइड रिकार्डस ने ही भोजपुरी फिल्म बाप जी का ट्रेलर रिलीज किया था। फिल्म की कहानी के विषय में निर्देशक देव पांडेय कहते हैं कि इस फिल्म में बाप और बेटे के रिश्ते की अनोखी कहानी दिखी है।

बेटे की भूमिका में खेसारीलाल यादव और बाप के किरदार में मनोज टाईगर हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है।

गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म बाप जी के निमार्ता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं जबकि सहनिमार्ता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं तथा फिल्म में संगीत ओम झा ने दिया है।

Share This Article