रांची डीडीसी ने टीकाकरण के प्रक्रिया की अच्छे से मॉनिटरिंग करने का दिया निर्देश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना से बचाव के लिए रांची जिला के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण का कार्य जारी है।

शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में टीकाकरण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सिविल सर्जन, रांची एवं वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिनियुक्त संबंधित पदाधिकारी, डॉक्टर उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया किस तरह से चल रही है, इसकी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने हेल्थ केयर वर्कर्स और फील्ड लेवल वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारी को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।

डीडीसी अनन्य मित्तल ने टीकाकरण के लिए लाभुकों को स-समय एसएमएस के द्वारा जानकारी देने का निदेश दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसएमएस प्राप्त होने के बाद हेल्थ केयर वर्कर्स और फील्ड लेवल वर्कर्स समय पर संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचेंगे।

डीडीसी ने कहा कि टीकाकरण के लिए रांची में वैक्सीनेशन सेंटर को भी बढ़ाया गया है।

सिविल सर्जन वीबी प्रसाद ने बताया कि रांची जिला के 14 ब्लॉक में भी वैक्सीनेशन सेंटर बना दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान के बाद इन सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर पूर्णरूपेण टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।

Share This Article