Homeझारखंडधनबाद में पत्नी ने पति को धारदार हथियार से मार डाला, फिर...

धनबाद में पत्नी ने पति को धारदार हथियार से मार डाला, फिर 8 घंटे तक कुएं में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद : धनबाद शहर के तेलीपाड़ा दामोदरपुर में एक महिला ने पति की धारदार हथियार से हत्या (Husband Murder) कर दी और लगभग आठ घंटे तक घर के पास कुएं में छिपी रही।

पुलिस ने मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। उसे जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

बताया गया कि मंगलवार की देर रात अजीत हांसदा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरस्वती देवी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घर में उस वक्त उसका नाबालिग पुत्र अजीत हांसदा भी था।

कुएं के भीतर थी महिला

उसका कहना है कि उसके मां-पिता अक्सर झगड़ा करते थे। बीती रात भी झगड़ा भी हो रहा था, लेकिन वह इसे रोज की तरह सामान्य लड़ाई मानकर सो गया। सुबह उठने पर उसने पिता का खून से लथपथ शव (Dead Body) जमीन पर पड़ा पाया, जबकि मां गायब थी।

पास-पड़ोस के लोग जुटे तो पुलिस को सूचना दी गई। महिला की तलाश की जाने लगी तो किसी ने उसे घर के पास कुएं के भीतर देखा।

उसे निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी और सीढ़ी कुएं में गिराई गई और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उसने हत्या (Murder) की बात स्वीकार ली है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...