गुजरात से नहीं टकराएगा चक्रवर्ती तूफान ‘तेज’, बढ़ रहा यमन-ओमान तट की ओर…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cyclone ‘Tej’: चक्रवाती तूफान तेज (Cyclonic storm Tej) की गुजरात से टकराने की आशंकाएं जताई गई थीं। अब मौसम विभाग ने साफ किया है कि चक्रवाती तूफान तेज गुजरात से नहीं टकराएगा।

साल का दूसरा चक्रवाती तूफान

मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने कहा कि दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर दबाव का एक क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके 21 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

अरब सागर में इस साल का यह दूसरा चक्रवाती तूफान होगा। यह यमन-ओमान तट की ओर बढ़ रहा है। इसके गुजरात से टकराने की संभावना नहीं है।

24 से 48 घंटों में पूर्वोत्तर मानसून तटों पर देगा दस्तक

मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन (All India Weather Bulletin) में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर एक दबाव बना हुआ है जिसके अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील होने की संभावना है। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पर मौजूद है

। 22 अक्टूबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के क्षेत्र के और अधिक तीव्र होने की संभावना है। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से पूर्वी आगे बढ़ रही हैं।

मौसम विज्ञानियों (Meteorologists) का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में पूर्वोत्तर मानसून तटों पर दस्तक दे सकता है। वहीं दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर गहरे निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है।

इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और जल्द एक डिप्रेशन (Depression) के रूप में तब्दील होने की आशंका है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यदि यह डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान बनता है तो हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण के लिए अपनाए गए फॉर्मूले के तहत इसे ‘तेज’ कहा जाएगा।

Share This Article