दखलदिहानी के लिए गई पुलिस पर ग्रामीणों ने चलाए पत्थर, पुलिस ने आत्मरक्षा में…

मामला गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहियार गांव का है। बताया जाता है कि वादी प्रेमनाथ उरांव व हरिहर उरांव सहित अन्य के साथ वर्ष 1996 से भूमि विवाद चल रहा था

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : बुधवार को दखलदिहानी के लिए गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प (Police and Villagers Clash) शुरू हो गई। आक्रोश में ग्रामीणों ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसके जवाब में आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की।

मामला गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहियार गांव का है। बताया जाता है कि वादी प्रेमनाथ उरांव व हरिहर उरांव (Premnath Oraon and Harihar Oraon) सहित अन्य के साथ वर्ष 1996 से भूमि विवाद चल रहा था।

इसके बाद प्रेमनाथ उरांव को कोर्ट के द्वारा जायज ठहराते हुए डिग्री दे दी गई थी। इसी जमीन की दखलदिहानी (Interference) को लेकर यह घटना हुई।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

घटना के बाद किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बहियार खुर्द घटनास्थल पर महिला पुलिस के साथ जवान को तैनात कर दिया गया है। पुलिस पर हमला करने वाले एक हमलावर कुलदीप उरांव को हिरासत में ले लिया है। अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय का दखलदिहानी का आदेश था। दखल दिहानी कराने के लिए दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ रमना थाना क्षेत्र के बहियार गांव गए हुए थे।

वहां ग्रामीणों ने पथराव कर जवानों और पदाधिकारियों को घायल कर दिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मजिस्ट्रेट सहित 11 जवान जख्मी

बताया जाता है कि झड़प में मजिस्ट्रेट सहित 11 जवान जख्मी हो गए हैं। इनमें चार जवानों को गंभीर चोट लगी है। उन्हें तत्काल रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दो जवानों की गंभीर स्थिति को देखते प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल (Garhwa Sadar Hospital) रेफर कर दिया गया।

यह हुए हैं घायल

घायलों में दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की, अनुमंडल पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, नगर ऊंटरी थाना प्रभारी विकास कुमार, कोर्ट नाजीर रवि किशोर सिंह, सहायक आरक्षी विकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रमाकांत यादव, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार रजक, पुलिस जवान नरेंद्र कुमार, संजय हेब्रम,विजेंद्र कुमार सिंह, रामदेव उरांव का शामिल हैं।

Share This Article