
Assistant Teachers : झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बेहतर करने और शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 जून 2026 को कुल 1,042 नए सहायक आचार्यों (शिक्षकों) को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। ये शिक्षकों की नियुक्ति प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में की जा रही भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है।
इन 1,042 में से 274 शिक्षक पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाएंगे और 768 शिक्षक छठी से आठवीं कक्षा के लिए नियुक्त किए जाएंगे। इन नियुक्तियों से कई उन स्कूलों को शिक्षक मिल सकेंगे जहाँ लंबे समय से टीचर की आवश्यकता थी। कई जगहों पर पहले एक ही शिक्षक कई क्लास संभाल रहा था, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। नए शिक्षकों के आने से बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।
नौकरी पाने वाले अभ्यर्थी राज्य के अलग-अलग जिलों से आएंगे और नियुक्ति पत्र सौंपने का आयोजन खेलगांव में होगा। जिला स्तर की चयन समितियों ने अपनी सिफारिशें शिक्षा विभाग को भेज दी हैं और विभाग कार्यक्रम की तैयारियाँ कर रहा है।
सरकार ने कुल 26,000 सहायक आचार्यों की भर्ती का ऐलान किया था और यह काम चरणबद्ध तरीके से हो रहा है। अब तक लगभग 12,500 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति पूरी की जा चुकी है। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अभी जारी है।
जिलावार बंटवारे के अनुसार पलामू जिले में सबसे ज़्यादा 123 और रामगढ़ में सबसे कम 4 शिक्षकों की नियुक्तियाँ इस बार हो रही हैं। अन्य जिलों में नियुक्तियाँ इस तरह हैं: गिरिडीह 2, कोडरमा 1, साहिबगंज 63, पश्चिमी सिंहभूम 61, देवघर 59, दुमका 54, गोड्डा 53, पाकुड़ 51, रांची 36, खूंटी 12, लोहरदगा 11, गुमला 27, सिमडेगा 21, लातेहार 41, गढ़वा 34, पूर्वी सिंहभूम 39, सरायकेला-खरसावां 34, हजारीबाग 15, धनबाद 42, बोकारो 24, जामताड़ा 39।
विभाग के अनुसार भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के विषयों के हिसाब से भी नियुक्तियाँ की जा रही हैं। इस बार भाषा के 150, गणित व विज्ञान के 251 और सामाजिक विज्ञान के 387 शिक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं। इससे स्कूलों में हर विषय के विशेषज्ञ मिल सकेंगे और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा.

