ED के अफसरों को आदिवासी उत्पीड़न में फंसाने की हो रही साजिश, बाबूलाल ने…

उन्होंने लिखा है कि सिटी SP को यह भी निर्देश दिया जा रहा है कि अगर पुलिस नाम डालने में असमर्थ है तो कम से कम केस में यह डाल दिया जाए कि ED के अधिकारियों द्वारा आदिवासी उत्पीड़न किया गया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने राज्य के CMO पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि CMO (चीफ मिनिस्टर ऑफिस) के इशारे पर ED के चुनिंदा अफसरों को आदिवासी उत्पीड़न केस (Tribal Oppression Case) में फंसाने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वसनीय जानकारी मिली है रांची के सिटी SP पर इसे लेकर दबाव डाला जा रहा है। CMO के इशारे पर पुलिस के कुछ आला अधिकारी उनपर दबाव बना रहे हैं कि किसी भी तरह कुछ दर्ज मामलों में ED के कुछ चुनिंदा अधिकारियों को आदिवासी उत्पीड़न मामलों में अभियुक्त बनाया जाए। मरांडी ने यह बयान सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

CM को टारगेट करते हुए लिखा….

उन्होंने लिखा है कि सिटी SP को यह भी निर्देश दिया जा रहा है कि अगर पुलिस नाम डालने में असमर्थ है तो कम से कम केस में यह डाल दिया जाए कि ED के अधिकारियों द्वारा आदिवासी उत्पीड़न किया गया है।

उन्होंने बयान में हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए लिखा है, “पता नहीं, बर्बादी के रास्ते वाला ख़ुराफ़ाती आइडिया (Evil Idea) आपको कौन देता है? गुजरे तीन सालों में आदिवासी उत्पीड़न का जितना दुरूपयोग आप करा चुके हैं, वही आपकी बर्बादी के लिए काफ़ी है। आगे और मुसीबत लेने का काम क्यों कर रहे हैं?”

BJP नेता ने CM को टारगेट करते हुए लिखा, “आपके काले साम्राज्य का अंत निकट आ चुका है। आपका नैतिक पतन तो पहले से ही हो चुका है, अब आख़िरी समय में कोई ऐसी गलती मत कीजिए जिससे कि पूरे देश में झारखंड की बदनामी हो।”

मरांडी ने राज्य सरकार (State Government) के अफसरों को भी नसीहत दी है। कहा है कि बुरा करने वालों का हाल देखकर सबक़ लें। खुद ग़लत काम कर अपना और अपने बाल-बच्चों का भविष्य खराब न करें।

Share This Article