धीरे-धीरे बढ़ रहा ठंड का प्रकोप, रिम्स में वायरल फीवर और जुकाम के बढ़े मरीज

रिम्स के फिजिशियन डॉ. बिंदे कुमार और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रिम्स के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नवंबर शुरू होते ही राज्य में ठंड का प्रकोप (Cold Outbreak) लगातार बढ़ रहा है। तापमान में गिरावट होने के कारण वायरल बुखार और जुकाम (Viral Fever and Cold) के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम, गला खराब होना तथा बुखार के सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं।

रिम्स के फिजिशियन डॉ. बिंदे कुमार और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मिश्रा (Dr. Rajeev Mishra) ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रिम्स के OPD में मरीजों की संख्या बढ़ी है।

करीब 30 से प्रतिशत तक मरीजों में इजाफा हुआ है। दोनों ही विभागों में मरीज 7-10 दिन बाद भी बुखार ठीक नहीं होने का लक्षण लेकर पहुंच रहे हैं।

मरीज को OPD में जांच कराने की सलाह

मरीज की इम्यूनिटी इतनी टूट जा रही है कि उनमें चलने की हिम्मत तक नही बच रही। कुछ मरीजों में बुखार व बदन दर्द-सर्दी को ठीक करने वाली दवा भी काम नहीं कर रही है।

डॉ. बिंदे कुमार (Dr. Binde Kumar) ने बताया कि मरीज को OPD में जांच कराने की सलाह दी जा रही है। जांच कराने के बाद मरीजों में डेंगू के अलावा इंफेक्शन और टाइफाइड की पुष्टि हो रही है।

टाइफाइड (Typhoid) में लोगों को बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, पेट दर्द और सूखी खांसी होती है। उन्हें भूख लगनी बंद हो जाती है।

कुछ दिनों के बाद तापमान लगभग 103 से 104° पर पहुंच जाता है। यह अगले 10 से 14 दिनों तक उच्च रहता है और लक्षण शुरू होने के बाद चौथे सप्ताह के दौरान सामान्य हो जाता है। अभी यहीं स्थिति मरीजों में देखने को मिल रही है।

Share This Article