Latest NewsUncategorizedकेंद्र ने जारी की सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की नियुक्ति की...

केंद्र ने जारी की सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की नियुक्ति की अधिसूचना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने हाई कोर्ट (High Court) के तीन मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त (Judge Appointed) किया है।

CJI D.Y. चंद्रचूड़ (CJI D.Y. Chandrachur) की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र ने जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और संदीप मेहता के नामों को मंजूरी दी। कॉलेजियम ने 7 नवंबर को हाई कोर्ट के इन तीन मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

तीन नए जजों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो जाएगी, जिसके बाद यह फुल Capacity के साथ काम करेगा।

जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को 18 जनवरी, 2008 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 11 अक्टूबर, 2021 को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और उसके बाद, 28 जून, 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

इनकी की गयी यहाँ पदोन्नत

न्यायमूर्ति शर्मा ने 15 वर्षों से अधिक समय तक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और दो वर्षों से अधिक समय तक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है।

जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह को 10 जुलाई 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 30 मई को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

जस्टिस संदीप मेहता को 30 मई, 2011 को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। अपने मूल उच्च न्यायालय में वरिष्ठता प्राप्त करने के बाद, उन्हें गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत (Promoted) किया गया और 15 फरवरी से वे वहां कार्यरत हैं।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...