Homeझारखंडनेशंस लीग : जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन

नेशंस लीग : जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन

Published on

spot_img

मेड्रिड: स्पेन फुटबाल टीम ने जर्मनी को 6-0 से हराकर यूईएफए नेशंस लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार रात को खेले गए मैच में स्पेन के फेरान टोरेस ने हैट्रिक लगाई और वह इसी के साथ जर्मनी के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही यह पहली बार हुआ है कि स्पेन ने जर्मनी के खिलाफ चार से ज्यादा गोल किए हों। इस मैच में स्पेन ने शुरू से अपना दबदबा दिखाया।

ला कारटुजा स्टेडियम में खेले गए मैच में स्पेन इस बात को जानती थी की उसे ग्रुप में जर्मनी से बेहतर करने के लिए जीत की जरूरत है। कोच लुइस एनरिक स्ट्राइकर अलवारो मोराटा, मिडफील्डर कोके और सर्जियो कानालेस और लेफ्ट बैक जोस लुइस गया को टीम में लेकर आए।

कानालेस सिर्फ 10 मिनट ही मैदान पर टिक सके और फिर चोट के कारण बाहर हो गए। सात मिनट बाद मोराटा ने कॉर्नर पर दमदार हेडर के लिए जरिए टीम का खाता खोल दिया।

इस गोल से मिले आत्मविश्वास के कारण स्पेन ने जर्मनी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। टोरेस ने 33 मिनट में अपना पहला और स्पेन का दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

रोड्री ने 38वें मिनट में हेडर के जरिए एक और गोल कर स्पेन को 3-0 से आगे कर दिया।

हाफ टाइम से कुछ देर पहले मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सर्जियो रामोस को मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनके जाने से हालांकि स्पेन के खेल पर असर नहीं पड़ा।

दूसरे हाफ में 55वें मिनट में टोरेस ने एक और गोल कर दिया। 72वें मिनट में टोरेस ने अपनी हैट्रिक पूरी की।

स्पेन के लिए छठा गोल किया मिकेल ओयारजाबाल ने। उन्होंने 89वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...