LJP (रामविलास) प्रमुख सांसद चिराग पासवान रांची पहुंचे, फिर रामगढ़ के लिए..

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत यह बताती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Chirag Paswan: शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। यहां से वह रामगढ़ के लिए रवाना हुए।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत यह बताती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

PM मोदी के नेतृत्व में किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर हुए IT रेड को लेकर चिराग ने कहा कि PM मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा।

हाजीपुर लोकसभा संसदीय सीट पर चिराग ने लोजपा (आर) की दावेदारी ठोकी है। एयरपोर्ट पर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोजपा (आर) के कार्यकर्ताओं ने चिराग का स्वागत किया।

Share This Article