धीरे-धीरे झारखंड में बढ़ रही ठंड की रफ्तार, आगे और बढ़ेगी कनकनी, बादल छंटेंगे तो…

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को खूंटी सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य के उत्तर और पश्चिमी भाग में हल्के बादल अब भी कायम हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के बाद Jharkhand के मौसम ने मिजाज बदला और अब बारिश के बाद ठंड धीरे-धीरे अपनी स्पीड बढ़ा रही है। तापमान में गिरावट जारी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार से बादल छंट जाएंगे और राज्य में ठंड के साथ कनकनी बढ़ेगी।

अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। न्यूनतम पारा 11.0 डिग्री तक गिर सकता है।

रांची का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को खूंटी सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री Record किया गया। रांची का न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) के अनुसार राज्य के उत्तर और पश्चिमी भाग में हल्के बादल अब भी कायम हैं। हवा हवा के रुख का बदलना जारी है।

Share This Article