नाबालिक लड़की से गैंगरेप के 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 9 दिसंबर को…

आरोपियों में 4 नाबालिग हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष जुर्म स्वीकार किया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Gangrape: 9 दिसंबर की रात को नाबालिग लड़की से गैंगरेप (Gangrape) करने वाले 6 आरोपियों को रांची पुलिस ने दबोच लिया है। तुपुदाना के हुलहुंडू से अगवा कर चुकरू गांव में नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया था।

आरोपियों में 4 नाबालिग हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष जुर्म स्वीकार किया है।

8 के खिलाफ दर्ज की गई थी प्राथमिकी

सिटी SP राजकुमार मेहता ने बताया कि लड़की पांच दिसंबर को अपने दोस्त से मिलने तुपुदाना के जोजोसिरिंग (Jojosiring) गई थी। इसी दौरान दोस्त से उसका झगड़ा हुआ।

नौ दिसंबर की रात वह अकेले घर से निकल गई। तभी आरोपियों ने हुलहुंडू से उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) किया था। 8 के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

Share This Article