खेल

अब IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा…

Hardik Pandya’s Captainship: Mumbai Indians को IPL में 5 बार जीतने वाले रोहित शर्मा अब अगले Season में टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। अब IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

मुंबई को छोड़कर गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े थे पांड्या

Hardik Pandya साल 2022 में मुंबई को छोड़कर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ जुड़ गए थे और फिर इस टीम के कप्तान बने थे। इसके बाद साल 2022 में गुजरात Champion बनी थी, लेकिन फिर 2023 में यह टीम उप-विजेता रही थी।

हालांकि IPL 2024 की नीलामी से ठीक पहले बड़े ही नाटकीय अंदाज में मुंबई ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया था। वैसे रोहित शर्मा बेशक इस टीम के कप्तान नहीं होंगे, लेकिन वह टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार मुंबई ने रोहित शर्मा को Retain किया था।

अब IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा… - Now Hardik Pandya, Rohit Sharma will take charge of Mumbai Indians in IPL 2024…

पांच बार चैंपियन बनी थी मुंबई

रोहित शर्मा जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान बने थे तब यह टीम एक बार भी IPL विजेता नहीं बनी थी, लेकिन हिटमैन के कप्तान बनते ही इस टीम की कायापलट हो गई और उनकी कप्तानी में इस टीम ने पांच बार Champion बनने का गौरव हासिल किया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने का कमाल किया था। IPL में अपनी टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा पहले कप्तान बने थे। रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान साल 2013 में बने थे और उनका इस टीम के साथ बतौर कप्तान एक दशक का सुनहरा सफर खत्म हो गया।

अब IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा… - Now Hardik Pandya, Rohit Sharma will take charge of Mumbai Indians in IPL 2024…

मुंबई ने रोहित को धन्यवाद दिया

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से जारी की गई Press Release के जरिए उन्हें धन्यवाद अदा किया गया। मुंबई की तरफ से कहा गया कि हम उनके असाधारण कप्तानी के लिए उनका धन्यवाद अदा करते हैं और उन्होंने 2013 से जिस तरह से टीम की कप्तानी की और सफलता दिलाई वह कमाल का है।

IPL के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक रोहित शर्मा के मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई। हम Mumbai Indians को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव का इंतजार करेंगे। हम हार्दिक पंड्या का Mumbai Indians के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

अब IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा… - Now Hardik Pandya, Rohit Sharma will take charge of Mumbai Indians in IPL 2024…

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

Rohit Sharma ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी 10 साल तक की थी और इस दौरान उनकी कप्तानी में इस टीम ने 158 मैच खेले जिसमें इस टीम को 87 मैचों में जीत मिली थी जबकि 67 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं इस दौरान 4 मैच Tie रहे थे।

मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज के जरिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की घोषणा की और इस टीम के Global Head of Performance महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया और रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker