Homeझारखंडपुलिस ने दिखाई सक्रियता और चंद घंटों में मुक्त हो गया अपह्रत...

पुलिस ने दिखाई सक्रियता और चंद घंटों में मुक्त हो गया अपह्रत शख्स, मगर अपराधी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Giridih Police : Police की सक्रियता से अपहर्ताओं के चंगुल से कुछ ही घंटों में अपहृत व्यक्ति को सकुशल मुक्त करा लिया गया। हालांकि, मौका पाकर अपराधी भागने में सफल रहे। घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की है।

मिथलेश को सुरक्षित बचाने का Operation शुरू

बताया गया कि जोरासीमर गांव के रहने वाले जितेंद्र मंडल का पुत्र मिथलेश मंडल (Mithlesh Mandal) सोमवार की सुबह आठ बजे पत्नी अंजली देवी और मां राधिका देवी को जरूरी काम बताकर बाइक से निकला था।

शाम को मिथलेश के मोबाइल नंबर से उसकी पत्नी अंजली देवी को कॉल कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि मिथलेश मंडल को अपहरण कर लिया गया है।

साथ ही उसने दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। अंजली ने मामले की जानकारी सास को दी। इसके बाद मिथलेश मंडल की मां ने घटना की जानकारी अहिल्यापुर थाना पुलिस और SP को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही SP दीपक शर्मा (Deepak Sharma) के निर्देश पर बगोदर सरिया SDPO नौशाद आलम समेत कुछ थाना प्रभारियों ने अपहरणकर्ताओं से अपहृत मिथलेश को सुरक्षित बचाने का Operation शुरू किया।

बताया गया कि SDPO नौशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी शुरू की। इस बीच बढ़ते दबाव के बीच अपहरणकर्ताओं ने मिथलेश मंडल को बगोदर के GT रोड के समीप छोड़ भागे। वारदात में तीन से चार अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिन्हें Police तलाश रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...