रांची के लापता IIT टीचर का पता बताने वाले को 50 हजार ईनाम का ऐलान, CCTV फुटेज में यहां देखे गए थे पीके सिंह

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 3 फरवरी की शाम से लापता आइआइटी टीचर पीयूष कांत सिंह का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

यह घोषणा शिक्षक के परिजनों ने की है। कहा गया है कि शिक्षक का पता जो भी बताएगा उन्हें 50 हजार रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा।

इसके लिए मोबाइल नम्बर 9335220853, 9686552619 जारी किया गया है। बता दें कि पीयूष कांत सिंह रांची के टैगोर हिल रोड मोरहाबादी स्थित आशाश्री गार्डन के रहने वाले हैं।

अंतिम बार यहां देखे गए थे टीचर

इधर, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर अंतिम बार रामगढ़ होते हुए हजारीबाग जिले के बरही इलाके में पैदल जाते देखे गए हैं।

पुलिस उनके जाने वाले रास्ते को फॉलो करते हुए तलाश कर रही है। बता दें कि पीयूष कांत सिंह प्लाजा चौक के पास आईआईटी का एक कोचिंग चलाते हैं।

वह फिजिक्स के शिक्षक हैं। पीयूष कांत की मां डॉक्टर आशा सिंह हैं। उनके पिता चीफ इंजीनियर थे। कुछ साल पहले उनका देहांत हो चुका है।

क्या कहते हैं टीचर के परिजन

जानकारी के अनुसार, पीयूष कांत घर से पैदल मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे। वह हर दिन शाम के समय मंदिर जाया करते थे।

बुधवार की शाम निकलने के बाद वे घर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद उनकी मां डॉ आशा सिंह ने बरियातू थाने की पुलिस को सूचना दी है।

बरियातू पुलिस सूचना मिलते ही शिक्षक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उनके घर से निकल कर जाने वाले सभी रूट के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में वे पैदल जाते दिखे हैं।

घर से निकलकर बूटी मोड़ होते हुए ओरमांझी टोल प्लाजा से रामगढ़ की ओर निकल गए हैं।

रामगढ़ के सीसीटीवी फुटेज में भी उन्हें पैदल जाते हुए देखा गया है। इसके बाद लगातार पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share This Article