15 लाख की शराब गायब होने के मामले में पुलिस दो को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: पिण्ड्राजोरा थाना इलाके के कांड्रा स्थित गोदाम से 15 लाख रुपये की शराब गायब होने के पुराने मामले में पुलिस दो को गिरफ्तार की है।

आरोपियों का नाम उत्तर कुमार सिंह चौधरी उर्फ उत्तम महथा और राजीव गुप्ता उर्फ राजीव कुमार बताया जा रहा है।

इन्हें थाना इंचार्ज प्रभाकर मुंडा की अगुवाई में बनी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

बीते वर्ष मई में गोदाम से शराब गायब हुई थी। पुलिस इस मामले में डकैती की प्राथमिकी दर्ज की थी।

जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि गोदाम में डकैती नहीं पड़ी थी।

बल्कि साजिश के तहत शराब गायब कराया गया था। पुलिस ने उस समय तीन को गिरफ्तार करते हुए बाजोडीह स्कूल परिसर से शराब को भी बरामद कर लिया था।

Share This Article