गुमला मर पांच के खिलाफ का गिरफ्तारी वारंट जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: सदर अनुमंडल पदाधिकारी शाह नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी रवि आनंद ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पांच कर्जदार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

बैंक के नामित कर्जदार ऊपर करीब सात लाख का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप है। इसके लिए इन बकायेदारों के खिलाफ बैंक प्रबंधक ने सर्टिफिकेट केस नीलाम पत्र पदाधिकारी के दर्ज कराया है।

बैंक का कर्ज लेकर वापस नहीं करने वाले बकायेदारों में गुमला शहर के डीएसपी रोड निवासी अलका लाल पति सामंत कुमार लाल जिन पर 3.44 लाख का लोन बकाया है।

उसी प्रकार मुरली बगीचा गुमला निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सोनी 1.21 लाख रुपए खड़िया पाड़ा निवासी शाहिद अनवर पर 1.80 लाख रुपए कथा थाना रोड गुमला निवासी मिनहाजुद्दीन के खिलाफ 55 हजार बकाया होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

इस संबंध में नीलाम पत्र पदाधिकारी ने 17 फरवरी के पूर्व बकाया राशि को जमा कर उसका रिसिप्ट न्यायालय में जमा करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार नीलाम पत्र पदाधिकारी ने गुमला के ऐसे 15 से अधिक अन्य बकायेदारों द्वारा बैंक को कर्ज का राशि वापस नहीं करने के लिए नोटिस जारी किया है।

Share This Article