Homeझारखंडघरेलू विवाद में चाचा और उनके बेटों ने भतीजे पर कर दिया...

घरेलू विवाद में चाचा और उनके बेटों ने भतीजे पर कर दिया हमला, रिम्स में भर्ती

Published on

spot_img

Khunti Domestic Dispute : खूंटी थानांतर्गत बेलांगी गांव निवासी अकील आलम (Akil Alam) पर उसके चाचा अनु मियां (Anu Mian) और उनके दो पुत्र राजा और चिंटू ने मंगलवार सुबह मामूली विवाद में लाठी-डंडे और घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के दौरान पति को बचाने का प्रयास कर रही उसकी पत्नी नाजनी परवीन भी मामूली रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे RIMS रांची रेफर कर दिया गया। इस संबंध में खूंटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में घायल की पत्नी ने बताया कि उसका चचेरा देवर आरोपित राजा अक्सर उसे छेड़ा करता था। मना करने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। राजा की इन हरकतों से परेशान होकर उसने सोमवार रात अपने पति को राजा की हरकतों के बारे में बता दिया।

पति का सिर धड़ से अलग हो सकता था

इसी बात की शिकायत राजा के अब्बू से करन उनके पति अकील आलम मंगलवार सुबह जब उनके घर गए, तो वहां उनके चाचा ससुर अनु मियां और उनके दोनों बेटों ने उनके पति पर लाठी-डंडों औरं घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले से बचने के लिए जब उनके पति भागकर अपने घर आए, तो पीछे से तीनों आरोपित भी उनके घर आ धमके और उनके पति की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। यह तो गनीमत रही कि उसने अपने पति की गर्दन को झुका दिया अन्यथा जैसा हमला किया गया था, उससे उसके पति का सिर धड़ से अलग हो सकता था।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...