रिम्स में इलाज करवा रहे जख्मी नक्सली निर्मल मुंडा को पुलिस ने दबोचा, SSP ने…

इस मामले SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घायल नक्सली मूल रूप से खूंटी जिला का रहने वाला हैं। उसका अपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Naxalite Nirmal Munda : IED ब्लास्ट में घायल होने के बाद रिम्स में एक सप्ताह से इलाज करवा रहे नक्सली निर्मल मुंडा (Naxalite Nirmal Munda) को रांची पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

इस मामले SSP चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) ने बताया कि घायल नक्सली मूल रूप से खूंटी जिला का रहने वाला हैं। उसका अपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है।

पहले करवा रहा था झोलाछाप डॉक्टर से इलाज

बताया जाता है कि IED blast में निर्मल मुंडा के का दोनों पैर जल गए हैं। वह पहले कोल्हान में ही झोला छाप डॉक्टरों से इलाज करवाता रहा।

लेकिन, जब उसे इलाज से कोई फायदा नहीं मिला और उसकी हालत खराब होने लगी तो वह जंगल से निकल कर रांची पहुंचा और रिम्स अस्पताल में भर्ती हो कर अपना इलाज करवाने लगा।

रिम्स में भर्ती होने के लिए झूठ का लिया सहारा

रिम्स में भर्ती होने के लिए घायल निर्मल मुंडा ने झूठ का सहारा लिया। बताया कि वह एक सड़क हादसे (Road Accidents) में घायल हुआ है। हादसे का बहाना बना वह पिछले एक सफ्ताह से रिम्स में इलाज करवा रहा था।

Share This Article