आज से मकर संक्रांति तक लगभग साफ रहेगा मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव…

Ranchi Weather: राजधानी रांची (Ranchi) सहित झारखंड (Jharkhand) की अन्य जगहों का मौसम आज यानी 10 जनवरी से मकर संक्रांति अर्थात 15 जनवरी तक लगभग साफ रहेगा।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather: राजधानी रांची (Ranchi) सहित झारखंड (Jharkhand) की अन्य जगहों का मौसम आज यानी 10 जनवरी से मकर संक्रांति अर्थात 15 जनवरी तक लगभग साफ रहेगा।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन 15 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि की वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो, फिलहाल शहरी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान आठ से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

अभी पश्चिमी इलाके से बादल आ रहे हैं। इससे तापमान चढ़ सकता है। इस कारण मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को इससे सतर्क रहना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति

रांची का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 10 डिग्री सेसि से नीचे रहा। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेसि रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28 और डालटनगंज का 27 डिग्री सेसि के आसपास रहा। जमशेदपुर और डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेसि के बीच रहा।

Share This Article