Latest Newsझारखंडधोखेबाज हेमंत सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं को ठगा, BJP MLA नीरा...

धोखेबाज हेमंत सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं को ठगा, BJP MLA नीरा यादव ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Neera Yadav on Hemant Govt. : कोडरमा के विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव (Dr Neera Yadav) ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि धोखेबाज हेमंत सरकार (Hemant Government) ने सबसे ज्यादा युवाओं को ठगने का कार्य किया है।

हेमंत सरकार ने रघुवर सरकार के कार्यकाल की योजनाओं को ठप कर शिक्षा के कार्यों को रोकने का कार्य किया है।

वे शुक्रवार को BJP के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नौ माह की अवधि में बजट का खर्च काफी नीचे रहा है। उच्च तकनीकी शिक्षा के 1092 करोड़ का कुल बजट में मात्र 23.12 % व्यय हुआ है जबकि स्कूली शिक्षा में भी स्थिति बदतर है, 6387 करोड़ के बजट में मात्र 58.14 % ही खर्च हुआ है। हाई स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों के पद की रिक्तियां है। देश में 18 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक हैं, जो कि झारखंड (Jharkhand) में 35 विद्यार्थी पर एक शिक्षक तैनात हैं।

50 % से ज्यादा Professor पद रिक्त

नीरा ने कहा कि हाई स्कूलों और प्लस टू में लगभग 70 प्रतिशत प्रिंसिपल के पद रिक्त हैं, जिनमें 50 % सीधे नियुक्ति करनी है। झारखंड के यूनिवर्सिटी और कलेजों (Universities and colleges) की स्थिति बद से बदतर है।

50 % से ज्यादा Professor पद रिक्त हैं। नियम के खिलाफ 55 प्रतिशत अस्थायी शिक्षक के भरोसे चल रही है। नियम के अनुसार सिर्फ़ 10 प्रतिशत ही अस्थाई शिक्षक बहाल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में Roadmap बनाकर शिक्षा की स्थिति में बदलाव लाया गया था। शिक्षक नियुक्ति, आधारभूत संरचना और साइकिल वितरण जैसे कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का कार्य किया गया था।

उन्होंने कहा कि 2014 में सिर्फ 3,269 स्कूलों में बेंच डेस्क थे जबकि रघुवर सरकार ने सभी 34,939 स्कूलों में बेंच-डेस्क लगवाए। राज्य के सभी स्कूलों में अब बिजली और शौचालय की व्यवस्था की गई। 2014 में राज्य में सिर्फ 32 ITI थे जबकि रघुवर सरकार के कार्यकाल में 27 नए आईटीआई बने। उनकी संख्या बढ़कर 59 हो गई है।

13 पॉलिटेक्निक संस्थान भी खोले गये

उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के दृष्टिकोण से 12 जिलों में महिला महाविद्यालय, 13 जिलों में मॉडल महाविद्यालय एवं 27 अन्य डिग्री महाविद्यालयों सहित कुल 52 नये महाविद्यालयों की स्थापना की गई है।

इसके अतिरिक्त 13 पॉलिटेक्निक संस्थान भी खोले गये हैं। रघुवर सरकार ने तकनीकी शिक्षा के प्रसार के लिए कोडरमा एवं पलामू में अभियंत्रण महाविद्यालय एवं गोला में महिला अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कराया।

उन्होंने कहा कि पांच नये विश्वविद्यालयों-विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय Dr. Shyama Prasad Mukherjee University, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय एवं झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है।

झारखंड में बेटियों के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जनजातीय बच्चों के लिए एकलव्य स्कूल और पहाड़िया बच्चों के लिए पहाड़िया दिवा कालीन विद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर काल में बने भवनों को हेमंत सरकार शुरू भी नहीं करवा पा रही है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...