रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डोरंडा से 19 को निकलेगी श्रीराम दर्शन यात्रा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री चैती दुर्गा पूजा समिति रांची डोरंडा में 19 जनवरी को श्रीराम दर्शन यात्रा निकालेगी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramlala Pran Pratistha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री चैती दुर्गा पूजा समिति रांची डोरंडा में 19 जनवरी को श्रीराम दर्शन यात्रा निकालेगी।

संस्थापक सदस्य प्रकाश वर्मा ने गुरुवार को बताया कि दोपहर तीन बजे दर्शन यात्रा निकाली जायेगी।

यात्रा पूजा परिसर से शुरू होकर झंडा चौक गांधी मैदान विवेकानंद चौक होते हुए तपोवन मंदिर निवारणपुर पहुंचेगी।

यात्रा के मार्ग में सभी मंदिरों में भी विशेष पूजा होगी। पूजा परिसर में शाम पांच बजे भजन संध्या होगा।

श्रीराम दरबार का पुष्प श्रृंगार किया जायेगा।

Share This Article