Latest Newsझारखंडजच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टर...

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टर पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu News: पलामू MMCH में नवनिर्मित मातृ एवं शीशु वार्ड (Baby ward) में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो जाने पर परिजनों ने शुक्रवार की रात जमकर हंगामा किया।

पुलिस हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया और जांच कराने की बात कही गई है। हालांकि परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्राथमिक दर्ज कराने की जानकारी दी है।

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

महिला की पहचान कुंड मोहल्ला पनेरी गली निवासी पिंकी देवी पति राहुल गुप्ता के रूप में हुई है। महिला की एक वर्ष पहले शादी (Marriage) हुई थी।

मामले में जिले के सिविल सर्जन डॉ. अनिल सिंह ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच होनी चाहिए और अगर डाक्टर और कर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

पैसे लेकर Normal Delivery कराने के आरोप की भी जांच कराई जाएगी। सुपरिटेंडेंट इस मामले में पहल करेंगे।

इधर डॉक्टर R.K रंजन ने कहा कि प्रसव के क्रम में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। डिलीवरी के दौरान कभी-कभी 100 केस में से 1-2 मामलों में मौत हो जाने की संभावना बनी रहती है।

पेशेंट मौत से 5 मिनट पहले तक ठीक थी। उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report) से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता ने कहा कि महिला सुबह 9 बजे एडमिट हुई थी। डिलीवरी नहीं हुई थी। इसी क्रम में जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। Delivery कराने में लापरवाही बरती गई।

अंतिम समय तक स्पष्ट नहीं किया गया कि डिलीवरी नार्मल होगी या फिर सिजेरियन (Cesarean)। इसी कारण से परिजन असमंजस में पड़े रह गए और उनके सामने ही यह घटना हो गई।

मामले में लापरवाही के खिलाफ Doctor और कर्मियों पर FIR दर्ज कराई जाएगी।

spot_img

Latest articles

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...