Latest NewsUncategorized1983 में हमने लॉर्ड्स में पहली बार विश्व कप जीता, वो मेरे...

1983 में हमने लॉर्ड्स में पहली बार विश्व कप जीता, वो मेरे लिए खास था, रवि शास्त्री ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BCCI AWARDS : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच रवि शास्त्री को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कोच रवि शास्त्री विश्व कप 1983 विजेता टीम इंडिया का हिस्सा थे।

फिलहाल रवि शास्त्री दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटरों में से एक हैं। रवि शास्त्री ने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेला है, इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया को कोचिंग दी। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे।

इस अवार्ड को पाकर रवि शास्त्री थोड़े भावुक भी दिखे। इस दौरान अवॉर्ड मिलने के बाद रवि शास्त्री ने अपनी स्पीच में कहा गाबा टेस्ट में भारत का जीतना मेरे लिए अब तक का सबसे खास अवार्ड है।

ऋषभ पंत के मुरीद हुए रवि शास्त्री

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने के बाद रवि शास्त्री ने अपने पुराने पलों को याद करते हुए बताया कि अगर आप मुझसे अंतिम सोने पर सुहागा पूछोगे तो किसी एक पल को चुनना काफी मुश्किल है।

ऋषभ पंत मैदान पर जल्द मचाएंगे धमाल, बीसीसीआई ने लिया चौंकाने वाला फैसला -  Times Bull

लेकिन मुझे याद है साल 1983 में हमने लॉर्ड्स में पहली बार विश्व कप जीता। वो मेरे लिए खास था।

इसके बाद जब मैं कमेंट्री कर रहा था साल 2011 में एमएस धोनी ने छक्का मारकर हमें दूसरा विश्व कप खिताब जिताया वो भी काफी अद्भुत था।

आगे उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हमने लगातार दो टेस्ट मैच जीते। लेकिन गाबा में जिस तरह से ऋषभ पंत ने हमें टेस्ट मैच जिताया था उसके बाद हम फिनिशिंग लाइन पार कर गए थे और मेरे लिए ये सबसे सुखद पल था। जिसके लिए मैं सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद करना चाहता हूं।

रवि शास्त्री के लिए यादगार था ये पल

रवि शास्त्री की कोचिंग और विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक नंबर वन रही। रवि शास्त्री के लिए मंगलवार का दिन काफी यादगार रहने वाला है इस दिन उनको लाइफ टाइम अटीवमेंट अवॉर्ड मिला है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...