लातेहार पुलिस ने बालूमाथ के तीन तस्कर को अफीम के साथ किया गिरफ्तार

लातेहार (Latehar ) SP अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग चार किलो गीला अफीम भी बरामद किया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar News: लातेहार (Latehar ) SP अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग चार किलो गीला अफीम भी बरामद किया है।

गिरफ्तार तस्करों में अखिलेश यादव, रितेश यादव और अमृत यादव शामिल है। सभी बालूमाथ के रहने वाले हैं।

अपराधियों ने पुलिस को दी कई जरुरी जानकारी

इस संबंध में बुधवार को प्रेस वार्ता में SP ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर एक वाहन से अफीम लेकर बालूमाथ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई।

पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान जब एक बोलेरो वाहन की जांच की तो उसमें लगभग चार किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। पुलिस ने बोलेरो पर सवार सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी एक Syndicate से जुड़े हुए हैं। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर Police आगे की कार्रवाई कर रही है।

SP ने बताया कि गत 10 जनवरी को भी पुलिस ने चार किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Share This Article