रांची में अगले आदेश तक 14 DSP किए गए तैनात, हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन…

सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के आवास आवास पर ED एड के पहुंचने की खबर के बाद राज्य में पुलिस प्रशासन High Alert पर आ गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Security Update: सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के आवास आवास पर ED एड के पहुंचने की खबर के बाद राज्य में पुलिस प्रशासन High Alert पर आ गया।

Jharkhand के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव आवास पर हुई बैठक में DGP और गृहसचिव मौजूद थे। करीब एक घंटे तक हुई इस बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने राजधानी रांची और Dumka को लेकर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

14 DSP की तैनाती अगले आदेश तक

इस दौरान राजधानी रांची में किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या न हो, पुलिस मुख्यालय ने रांची में 14 DSP की तैनाती अगले आदेश तक की है।

इनमें अनूप कुमार बड़ाईक, ओम प्रकाश, मनोज कुमार महतो, हेलन सोय, तारामणि बाखला, सुमन गिनी नाग, परवेज आलम, कमलेश सिंह, राधा प्रेम किशोर, अजय केरकेट्टा, K Venkateswara Raman, तौकीर आलम, राज किशोर और संदीप कुमार गुप्ता शामिल हैं।

Share This Article