Homeझारखंडचंपई सोरेन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजभवन ने दिया सरकार...

चंपई सोरेन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजभवन ने दिया सरकार बनाने का न्योता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand New CM Champai Soren!: झारखंड की सियासी तस्वीर अब साफ है। चंपई सोरेन कल CM पद की शपथ लेने वाले हैं।

झारखंड में अगले मुख्यमंत्री के रूप में कल यानी कि शुक्रवार को चंपई सोरेन की ताजपोशी होने जा रही है।

10 दिन में बहुमत साबित करना होगा। JMM ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना है, अब राज्यपाल की तरफ से भी उन्हें हरी झंडी मिल गई है।

अभी तक शपथ ग्रहण का समय नहीं बताया गया है, लेकिन इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि चंपई सोरेन ही सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

राज्यपाल की तरफ से नोटिफिकेशन जारी

राज्यपाल की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब किसी विधायक को हैदराबाद ले जाने की जरूरत नहीं  पड़ेगी।

चंपई सोरेन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजभवन ने दिया सरकार बनाने का न्योता

वहीं महागठबंधन के विधायक रांची से हैदराबाद नहीं जा पाए। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विधायक दो घंटे से अधिक चार्टर्ड प्लेन में बैठे रहे लेकिन लो-विजिबिलिटी की वजह से विधायकों का चार्टर प्लेन उड़ान नहीं भर सका।

गठबंधन के विधायकों को मौसम का साथ नहीं मिला। गठबंधन के 38 विधायक दो चार्टर्ड विमानों में सवार होकर रनवे पर इंतजार करते रहे।

बारिश और धुंध के कारण ATC की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। रात 9 बजे यह निर्णय हुआ कि विधायक अब गुरुवार को हैदराबाद नहीं जायेंगे। उसके बाद बसें मंगा ली गयीं। सभी विधायक गुरुवार रात सर्किट हाउस में गुजारेंगे, शुक्रवार को चंपई सोरेन की ताजपोशी होनी है।

चंपई सोरेन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजभवन ने दिया सरकार बनाने का न्योता

चंपई सोरेन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजभवन ने दिया सरकार बनाने का न्योता

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...