रिमांड अवधि में ED को न दिया जाए, पूर्व CM हेमंत सोरेन पर पूरा कंट्रोल, महाधिवक्ता ने कोर्ट में…

जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए RD के स्पेशल जज दिनेश राय (Special Judge Dinesh Rai) की अदालत ने ED को 5 दिनों की Remand दे दी है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former CM Hemant Soren: जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए RD के स्पेशल जज दिनेश राय (Special Judge Dinesh Rai) की अदालत ने ED को 5 दिनों की Remand दे दी है।

इस बीच रिमांड अवधि के दौरान रात में Hemant Soren की सुरक्षा को लेकर एक पिटीशन ED कोर्ट में महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से दाखिल की गई है।

कहा गया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से रिमांड अवधि के दौरान हेमंत सोरेन पर पूरा कंट्रोल ED को नहीं दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद इस पर फैसले के लिए शनिवार की तिथि निर्धारित की है।

ED के पास सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं

महाधिवक्ता की ओर से तर्क दिया गया है कि ED के पास Hemant Soren की जान का खतरा है। ED के पास सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। ईडी खुद की सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर है। जेल परिसर की अपनी सुरक्षा व्यवस्था होती है। इसलिए रिमांड अवधि में ED हेमंत सोरेन से दिन में पूछताछ करे।

इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन रात में हेमंत सोरेन को बिरसा मुंडा जेल में रखा जाए। इस दलील का ED की ओर से High Court के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने विरोध करते हुए कहा कि रिमांड में दो तरह की Custody नहीं होती है। किसी से अनुसंधान में क्या पूछना है और कब तक पूछना है यह कोई और तय नहीं कर सकता।

Share This Article