Homeझारखंड…और इस तरह झारखंड के टाइगर के रूप में बन गई नए...

…और इस तरह झारखंड के टाइगर के रूप में बन गई नए CM चंपई सोरेन की पहचान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

New CM Champai Soren: हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन (Champai Soren) ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ले ली है। वे हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जब बिहार से अलग Jharkhand राज्य की मांग उठ रही थी उस दौरान चंपई का नाम खूब चर्चा में रहा। लोग उन्हें ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से बुलाने लगे। इनकी गिनती न केवल Shibu Soren परिवार के विश्वस्त नेता के रूप में होती है, बल्कि पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता भी कहे जाते हैं।

चंपई सोरेन की शिक्षा मैट्रिक तक हुई

राज्य के नये मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का जन्म सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगौड़ा में 11 नंवबर, 1956 को हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सिमाल सोरेन और माता का नाम स्वर्गीय मादी सोरेन है। उनका परिवार खेती किसानी करता था।

10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल से चम्पाई ने पढ़ाई लिखाई की। इस बीच उनका विवाह कम उम्र में ही मानकों से कर दिया गया। शादी के बाद चम्पाई के चार बेटे और तीन बेटियां हुईं। चम्पाई सोरेन की शिक्षा मैट्रिक तक हुई है।

चम्पाई सोरेन का राजनीतिक सफरनामा

चम्पाई सोरेन को Hemant Soren से पिता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का हनुमान कहा जाता है। शिबू सोरेन के साथ ही चम्पाई भी झारखंड के आंदोलन में सक्रिय थे। इसके बाद चम्पाई सोरेन ने अपनी सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक बनकर अपने राजनीतिक करियर का आगाज कर दिया। बाद में वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।

सरायकेला से Champai Soren ने छह बार विधानसभा का चुनाव जीता है। 1991 से 2019 के बीच ये केवल एक बार साल 2000 में चुनाव हारे हैं। 2005 के बाद से ये लगातार सरायकेला से विधानसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं। हेमंत सोरेन जब पहली पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब इन्हें खाद्य आपूर्ति और Science and Technology मंत्री बनाया गया था।

-1991 में पहली बार चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की।

-1995 में JMM के टिकट पर जीत हासिल की।

-2005 से लगातार सरायकेला से विधायक हैं।

-BJP सरकार में 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक कैबिनेट मंत्री रहे।

-13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 तक हेमंत कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति और परिवहन विभाग के मंत्री रहे।

-2019 में परिवहन, SC-ST और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बने।

-बिहार-झारखंड बंटवारे में शिबू सोरेन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

BJP सरकार में रह चुके हैं मंत्री

चम्पाई सोरेन ने BJP नेता Arjun Munda की सरकार में मंत्री के रूप में सेवा की। उन्होंने अहम मंत्रालयों का दायित्व संभाला और 11 सितंबर, 2010 से 18 जनवरी, 2013 तक मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लग गया था और फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सरकार में चम्पाई सोरेन (Champai Soren) को खाद्य आपूर्ति, परिवहन मंत्री बनाया गया।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...