… और इस तरह चर्चा का विषय बन गया समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) का Draft सौंप दिया गया है। ऐसे में यह ड्राफ्ट चर्चा का विषय बन गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Uniform Civil Code Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) का Draft सौंप दिया गया है। ऐसे में यह ड्राफ्ट चर्चा का विषय बन गया है।

इस ड्राफ्ट के हर पहलू के बारे में लोग जानना चाहते हैं। सरकार को मिले इस ड्राफ्ट की कई चीजें ऐसी हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

न्याय की देवी की खुली आंखें

दरअसल, इस ड्राफ्ट के कवर पेज पर जो तस्वीर दिख रही है, उसमें न्याय की देवी की आंखों पर पट्टी नहीं बंधी है। ऐसे में यह तस्वीर खूब चर्चा में है।

इस तस्वीर के चर्चा के बीच होने को लेकर कहा जा सकता है कि कमेटी के लोगों का यह मानना होगा कि सभी को समान अधिकार सुनिश्चित हो और यह इस ड्राफ्ट के माध्यम से संभव है।

न्याय की देवी की खुली आंखें शायद इस बात को प्रदर्शित कर रही हैं कि वह समाज को समान तरीके से देख सके, जिसमें किसी तरह की ऊंच-नीच, जात-पात से अलग केवल समानता मूलक समाज ही नजर आए। हालांकि, इसी को इंगित करते इस Draft की कॉपी के ऊपर मोटे अक्षरों में लिखा हुआ है ‘समानता द्वारा समरसता’। मतलब Draft की तस्वीरें भी कुछ इसी तरफ इशारा कर रही हैं और यही इसका उद्देश्य भी हो सकता है, जिसे तस्वीर के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है।

कमेटी की तरफ से ढेर सारे सुझाव

इस Draft को समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 नाम दिया गया है। इस पूरे ड्राफ्ट को तैयार करने के लिए कमेटी की तरफ से ढेर सारे सुझाव मांगे गए थे, जिसको लेकर बताया गया कि कमेटी को सबसे ज्यादा सुझाव जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आए।

Share This Article