HomeझारखंडBJP ऑफिस में एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व MLA केके दास...

BJP ऑफिस में एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व MLA केके दास का स्वागत और…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Jharkhand: अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया (Simaria) के विधायक किशुन कुमार दास का बुधवार को BJP प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने पगड़ी बांधकर किशुन कुमार दास का उनके पद का दायित्व सौंपा।

अमर बावरी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का विशाल जन समूह झारखंड प्रदेश में है और सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड (Jharkhand) प्रदेश में अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा हर संभव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में सामाजिक आर्थिक और प्रशासनिक किसी भी तरह के अत्याचार जुल्म होगा तो अनुसूचित जाति मोर्चा एक परिवार की भांति उन पीड़ित परिवारों के लिए एकजुट होकर उनको न्याय दिलाएगी।

किशुन कुमार दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड में तकरीबन 50 लाख आबादी अनुसूचित जाति की है। झारखंड प्रदेश में अनुसूचित जाति की 22 जातियां हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह दायित्व मुझ पर सौंपा गया है और यह मेरी पूरी जिम्मेवारी है कि सभी 50 लाख परिवार के लिए हमेशा उनकी सेवा में उपलब्ध रहूंगा।

कर्मवीर सिंह ने संगठन के दायित्व और अनुसूचित जाति मोर्चा के कर्तव्यों से कराया रूबरू

BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा (Scheduled Caste Front) के नवनियुक्त अध्यक्ष की जिम्मेदारी काफी बड़ी है और सभी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक दूसरे से रूबरू हो और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सदैव प्रयास करें। कार्यक्रम का आयोजन संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की पत्नी रमा बाई अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ।

इससे पहले झारखंड प्रदेश BJP के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यालय कक्ष में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को सम्मान पूर्वक बैठाया गया। नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने अपने कार्यालय में किशन कुमार दास का शिष्टाचार पूर्वक स्वागत किया।

इनके साथ संगठन महामंत्री कर्मवीर, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, पूर्व विधायक राम चंद्र नायक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...