HomeUncategorizedBJP की नीति आम जनता नहीं, सिर्फ 10% संपन्न लोगों के लिए,...

BJP की नीति आम जनता नहीं, सिर्फ 10% संपन्न लोगों के लिए, अखिलेश ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Akhilesh Yadav Targeted BJP: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा में BJP सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार हर बार सबसे बड़ा बजट पेश करती है पर उसे खर्च नहीं कर पाती है।

Akhilesh Yadav ने शनिवार को UP विधानसभा में 5 फरवरी को पेश किए गए बजट 2024-25 पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार ने जितना आवंटन किया, उस पर खर्च कितना हुआ है, इसकी जानकारी नहीं देती है।

BJP की नीति आम जनता के लिए नहीं

अखिलेश ने अलग-अलग विभागों को पिछले वर्ष आवंटित किए गए बजट और उस पर हुए खर्च का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि क्या शेरो-शायरी से जमीन तक बातें पहुंच जाएगी। जो बातें मैंने कही है, उस पर क्या कहेंगे।

सदन जाने कि आप बजट क्यों नहीं खर्च कर पा रहे हो या आप जो प्रोविजन कर रहे हो, वह आंकड़े गलत हैं या जो खर्च करने जा रहे हैं तो वो आंकड़े गलत हैं। BJP की नीति आम जनता के लिए नहीं है, वह सिर्फ 10 प्रतिशत संपन्न लोगों के लिए है।

अखिलेश यादव ने एक शेर के साथ अपनी बात कही

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यह सरकार की अब तक का सबसे बड़ा बजट है तो सरकार क्यों खर्च नहीं कर पाती है, केवल टोटल बजट है और जो वास्तविक व्यय है, उसमें फर्क क्यों आता है।

मुझे उम्मीद की वित्त मंत्री जब अपनी बात रखें तो यह भी बताएं कि पिछली बार जिस दिन विभागों में आपने जो बजट दिया था, जो प्रोविजंस किए थे, उसके Expenditure में क्या दिखाई दे रहे हैं। आखिरकार सरकार खर्च क्यों नहीं कर पा रही है, बजट इतना बड़ा है तो खर्च कितना है।

अखिलेश यादव ने एक शेर के साथ अपनी बात कही। उन्होंने कहा, “शेर उनके मुंह से अब अच्छे नहीं लगते, 46 में 56 की जो बात करते हैं।” उन्होंने कहा कि UP का बजट सात लाख करोड़ का हो या आठ लाख करोड़ का, पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश की 90 फीसदी जनता के लिए क्या है?

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...