Homeझारखंडअसाधारण प्रतिभा के धनी महामानव थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बाबूलाल ने…

असाधारण प्रतिभा के धनी महामानव थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बाबूलाल ने…

Published on

spot_img

Death Anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड में बूथ स्तर पर पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। पार्टी कार्यालयों में BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने गिरिडीह के राजधनवार में पंडित दीनदयाल को श्रद्सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी एक असाधारण प्रतिभा के धनी महामानव थे।

मोदी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर, दलित, पिछड़ों को समर्पित

उन्होंने विश्व की अनेक विचारधाराओं पूंजीवाद, साम्यवाद, समाजवाद के बीच एकात्म मानववाद का सर्व ग्राहय दर्शन दिया, जिसने आज विश्व को नई दिशा दी है। उनके एकात्म चिंतन में व्यष्टि से समष्टि का चिंतन है। उनके अंत्योदय के चिंतन ने भारत को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी विकास को सुनिश्चित किया।

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही है। मोदी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला आदिवासी, दलित, पिछड़ों को समर्पित है।

कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता

इधर, BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदायल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) के विचारों ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...